ट्रंप रूस की ‘गलत सूचना’ पर भरोसा कर रहे हैं : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 08:15 PM
ट्रंप रूस की ‘गलत सूचना’ पर भरोसा कर रहे हैं : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस द्वारा उपलब्ध कराई गई ”गलत सूचना” पर भरोसा कर रहे हैं. जेलेंस्की का यह बयान ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के नेता की लोकप्रियता में कमी आई है. ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की की लोकप्रियता रेटिंग चार प्रतिशत है.

जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ”हमने यह गलत सूचना देखी है. हम समझते हैं कि यह रूस ने फैलाई है.” उन्होंने कहा कि ट्रंप ”इस गलत सूचना पर भरोसा कर रहे हैं.” ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया कि यूक्रेन को यूक्रेनी संविधान के अनुसार चुनाव कराना चाहिए, जो युद्ध और उसके परिणामस्वरूप मार्शल लॉ लागू होने के कारण स्थगित कर दिए गए थे. जेलेंस्की की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई, जब वह यूक्रेन और रूस के लिए अमेरिका के विशेष दूत कीथ केलॉग के साथ कीव में बैठक करने वाले हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu