भाजपा और आप दोनों किसानों की अपराधी हैं, विश्वासघात किया: खरगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Mar 2025 09:14 PM
भाजपा और आप दोनों किसानों की अपराधी हैं, विश्वासघात किया: खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पंजाब पुलिस द्वारा आंदोलनकारी किसानों को धरना स्थलों से हटाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों किसानों की अपराधी हैं तथा उन्होंने अन्नदाताओं के साथ विश्वासघात किया है. पंजाब पुलिस ने एक साल से अधिक समय से डेरा डाले किसानों को बुधवार को शंभू और खनौरी सीमा पर स्थित धरना स्थलों से हटा दिया.

इससे पहले पुलिस ने किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई किसान नेताओं को केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद लौटते समय मोहाली में हिरासत में ले लिया था. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”ऐसा प्रतीत होता है कि दो किसान विरोधी पार्टियों ने देश के अन्नदाता के विरोध में अब सांठगांठ कर ली है. पहले किसानों को पंजाब सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, फ.रि उनको जबरन धरना स्थल से हटाया.” उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर को जबरन हिरासत में लिए जाने की जितनी निंदा की जाए कम है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ”सत्ता के अहंकार में चूर भाजपा-आप दोनों ही किसानों की अपराधी रही हैं.” उनका कहना था, ”देश नहीं भूला है मंदसौर, मध्य प्रदेश का भाजपाई शासन… जब किसानों पर गोलियां बरसाई गई थीं, लखीमपुर-खीरी में मोदी सरकार के मंत्री-पुत्र ने किसानों को कैसे कुचला था और कैसे केजरीवाल की रैली में राजस्थान के एक किसान ने 2015 में फांसी लगा ली थी और वे निष्ठुर बने तमाशा देख रहे थे.” खरगे ने कहा, ”मोदी जी का किसानों से किया गया एमएसपी का वादा हो या आम आदमी पार्टी का दिल्ली में तीन काले क.ानून को फुर्ती से लागू करना हो… इन दोनों पार्टियों ने देश के हमारे अन्नदाता से विश्वासघात किया है.” उन्होंने कहा कि देश के 62 करोड़ किसान, इन किसान-विरोधी पार्टियों को कभी माफ. नहीं करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu