लोकसभा में भी कई सदस्य ‘ओवरवेट’ हैं, साल में एक बार स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं: नड्डा

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 21 Mar 2025 01:16 PM
लोकसभा में भी कई सदस्य ‘ओवरवेट’ हैं, साल में एक बार स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं: नड्डा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में सभी सदस्यों से साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच कराने की अपील करते हुए कहा कि ‘‘यहां कई सदस्य हैं जो ओवरवेट (आवश्यकता से अधिक वजन वाले) हैं।’’ नड्डा ने प्रश्नकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘हम आप सभी के स्वास्थ्य की ंिचता रखते हैं। मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है कि साल में कम से कम एक बार पूरी स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार बैठा है।’’ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री से कहा, ‘‘आप तो सदस्यों से कहें कि वे अपने क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य जांच कराएं।’’

इस पर मंत्री ने कहा कि जनता की जांच तो जरूरी है ही, लेकिन सदस्यों को भी अपनी मेडिकल जांच करानी चाहिए और ‘‘यहां बैठे कई सदस्य ‘ओवरवेट’ हैं।’’ नड्डा ने देश में कैंसर और टीबी समेत विभिन्न रोगों की स्क्रींिनग के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के तहत 30 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच का अभियान शुरू किया है। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की निशुल्क स्क्रींिनग की जाती है।

मंत्री ने कहा कि अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 35 करोड़ लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 4.2 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए और 2.6 करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित पाए गए। उन्होंने कहा कि 29.35 करोड़ लोगों की मुख कैंसर के लिए जांच की गई, जिनमें से 1.18 करोड़ लोगों में कैंसर पाया गया।

उन्होंने देश में टीबी उन्मूलन से संबंधित एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि अब एक ऐसी मशीन से टीबी स्क्रींिनग शुरू की गई जो एक साथ 32 नमूनों की स्क्रींिनग कर सकती है। अख्रिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में निदेशक पद भरे जाने के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल की सदस्य मीसा भारती के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘एम्स (पटना) के निदेशक को किसी कारण से हटाया गया। बहुत जल्दी नए निदेशक की नियुक्ति की जाएगी।’’

भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने आयुष्मान कार्ड होते हुए भी कुछ अस्पतालों में मरीजों को इलाज से इनकार किए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अस्पतालों में मरीजों को बिस्तर नहीं होने या कुछ दस्तावेज नहीं होने के बहाने इलाज से मना कर दिया जाता है, वहीं पैसे लेकर इलाज कर दिया जाता है।’’ स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि देश में 63 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त उपचार की सुविधा मिल रही है और यह दुनिया की इस तरह की सबसे बड़ी योजना है।

उन्होंने कहा कि किसी सदस्य के पास इसके संबंध में कोई ऐसा मामला है जिसमें शिकायत हो तो अलग से बता सकते हैं, जिस पर सरकार कार्रवाई करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital