साइकिल चलाने से सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर नहीं होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता : खेल मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Mar 2025 07:55 PM
साइकिल चलाने से सिर्फ स्वास्थ्य बेहतर नहीं होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण भी होता : खेल मंत्री
ऑडियो सुनें

लखनऊ. केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को यहां कहा कि साइकिलिंग केवल हमारे स्­वास्­थ्­य को ही बेहतर नहीं बनाती, बल्कि यह हमारे चरित्र को मजबूत करती है. वह यहां ‘फिट इंडिया संडे आन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए.
इस दौरान उन्होंने 500 से अधिक साइकिल सवारों का नेतृत्व किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोटापे से लड़ने और स्वस्थ एवं  सक्रिय जीवन शैली अपनाने के संदेश का प्रसार किया. साइकिल रैली के बाद मांडविया ने नागरिकों को मोटापे से लड़ने और देश भर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अपनी दिनचर्या में साइकिल चलाने को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया.

उन्होंने कहा, ”साइकिल चलाने से केवल स्वास्थ्य ही बेहतर नहीं होता है, बल्कि चरित्र का निर्माण होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है और हमारे देश का भविष्य भी आकार लेता है. यह केवल परिवहन का एक साधन नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, अधिक टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर हम अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, प्रदूषण को कम कर सकते हैं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दे सकते हैं. ” भाषा आनन्द रवि कांत नमिता

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu