पोप फ्रांसिस को अस्पताल से छुट्टी मिली, वेटिकन पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Mar 2025 08:31 PM
पोप फ्रांसिस को अस्पताल से छुट्टी मिली, वेटिकन पहुंचे
ऑडियो सुनें

रोम. निमोनिया से उबरने के बाद रविवार को पोप फ्रांसिस को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद वह वेटिकन स्थित अपने आवास पर पहुंचे. जब पोप फ्रांसिस का काफिला उन्हें लेकर वेटिकन सिटी पहुंचा तो उनकी नाक में ट्यूब लगी हुई थी ताकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत न हो. लोगों की भीड़ उनके स्वागत के लिए सड़कों पर खड़ी थी.

जेमेली अस्पताल से घर लौटते समय फ्रांसिस का काफिला थोड़ा सा रास्ता बदलकर सेंट मैरी मेजर बेसिलिका पहुंचा, जहां वह विदेश यात्रा के बाद हमेशा प्रार्थना करने जाते हैं. लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पोप कार से उतरे या नहीं. इससे पहले दिन में, पोप फ्रांसिस पांच सप्ताह में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए और अस्पताल की बालकनी से लोगों को आशीर्वाद दिया. पोप (88) को जब रोम के गेमेली अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने वाली बालकनी में ले जाया गया तो उन्होंने भीड़ का अभिवादन किया. पोप की एक झलक पाने के लिए रविवार की सुबह से ही सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे.

पोप दोनों फेफड़ों में निमोनिया के गंभीर संक्रमण की वजह से पिछले 38 दिन से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें ब्रोंकाइटिस की समस्या बढ़ने के बाद 14 फरवरी को जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें निमोनिया का गंभीर संक्रमण हो गया. जेमेली अस्पताल के डॉ. रोसैला रुसोमेंडो ने कहा, ”आज, हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि हमारी सभी प्रार्थनाएं, दुनिया भर की सभी दुआओं के कारण आज यह दिन आया है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu