प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी कृष्णा भारती का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Mar 2025 09:14 PM
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी कृष्णा भारती का निधन
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और गांधीवादी पासला कृष्णा भारती का रविवार को उनके आवास पर निधन हो गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 92 वर्ष की थीं. वंचितों, विशेषकर दलितों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक संस्थाओं और गोशालाओं तथा अन्य को दान देने के अपने कार्य के लिए जानी जाने वाली कृष्णा भारती का जन्म पासला कृष्ण मूर्ति और अंजा लक्ष्मी के घर हुआ था.

सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले की रहने वाली कृष्णा भारती ने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला किया था. उनका जन्म जेल में हुआ था, जब उनके माता-पिता स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल में बंद थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 में तटीय आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमावरम शहर का दौरा करने के दौरान कृष्णा भारती का आशीर्वाद लिया था. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा भारती के निधन पर शोक व्यक्त किया. नायडू ने कृष्णा भारती को श्रद्धांजलि दी और वंचितों के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनके उल्लेखनीय काम को याद किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu