बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Mar 2025 10:13 PM
बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी विस्फोट, दो सुरक्षाकर्मी घायल
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षार्किमयों के एक वाहन को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट कर दिया जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के कारण राज्य पुलिस की इकाई विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो जवान घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट शाम करीब पौने छह बजे मद्देड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरला नाले के पास हुआ. उन्होंने बताया कि एसटीएफ की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के बाद पिकअप वाहन से लौट रही थी, उस दौरान ही यह विस्फोट हुआ.

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने वाहन को निशाना बनाने के लिए विस्फोट किया, लेकिन विस्फोट कुछ दूरी पर हुआ. अधिकारी ने बताया, “विस्फोट के कारण किसी वाहन या र्किमयों को कोई गंभीर क्षति नहीं हुई लेकिन एसटीएफ के दो कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए.” उन्होंने बताया कि घायल जवानों को मद्देड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया. अधिकारी ने बताया कि वे खतरे से बाहर हैं. अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu