भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों के सिर में गोली मारी, बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 24 Mar 2025 12:05 PM
भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों के सिर में गोली मारी, बच्चों की मौत, पत्नी की हालत गंभीर…
ऑडियो सुनें

सहारनपुर: सांगाठेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस समय बेरहम भाजपा नेता योगेश पत्नी और बच्चों को गोली मार रहा था, वो लोग हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहे थे, लेकिन आरोपी योगेश का दिल नहीं पसीजा।

उसने बर्बरता से तीनों बच्चों और पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से तीनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि योगेश की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रही है। पुलिस भी जांच में जुटी है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने हत्या की वजह भी बताई है। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

‘पापा, प्लीज हमें मत मारो’

जांच में सामने आया है कि जिस समय आरोपी योगेश ने पत्नी को गोली मारी तो बच्चे भी वहीं पर मौजूद थे। जैसे ही आरोपी ने पत्नी नेहा की कनपटी पर गोली मारी तो बेटी श्रद्धा उसके पैरों में लिपट गई। उसकी नन्हीं आंखों में डर था, चेहरे पर आंसुओं की लकीर थी। पापा, प्लीज हमें मत मारो, मम्मी को अस्पताल ले चलते हैं, लेकिन योगेश के चेहरे पर कोई नरमी नहीं आई। उसने बेटी के सिर पर पिस्तौल रखी, एक पल को भी नहीं सोचा और गोली चला दी।

दोनों बेटों की कनपटी पर भी मारी गोली

मासूम श्रद्धा वहीं गिर पड़ी। यह देखकर देवांश और शिवांश वहां से भागने लगे। आरोपी को जरा भी रहम नहीं आया और दोनों बेटों की कनपटी पर भी गोली मार दी। पूरे फर्श पर खून ही खून था। परिवार के सदस्यों के खटखटाने के बाद आरोपी ने दरवाजा तो खोल दिया, लेकिन पिस्टल लेकर उनके पास ही बैठा रहा कि गोली मार लूंगा। ऐसे में कोई भी घायलों के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

गंगोह से गांव में करीब आधा घंटे बाद इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और पिस्टल छीनी। इसके बाद ही घायलों को वहां से उठाकर अस्पताल तक भेजा गया।

13 साल पहले योगेश ने लिया था पिस्टल का लाइसेंस

जिस पिस्टल से योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी नेहा, बेटी श्रद्धा, बेटे देवांश व शिवांश को गोली मारी है, उसका लाइसेंस करीब 13 साल पहले लिया था। 2013 में अपने नाम से ही पिस्टल का लाइसेंस नाम कराया था। वह पिस्टल को ज्यादातर अपने पास ही रखता था। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दो माह से पत्नी को परेशान कर रहा था

भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों के सिर में गोली मारी, तीनों बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह के सांगाठेड़ा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के सिर में लाइसेंसी पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इसमें श्रद्धा (8), देवांश (7) और शिवांश (4) की मौत हो गई, जबकि पत्नी नेहा (32) मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
योगेश ने खुद फोन करके पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital