सैफ बेहतर ‘कुक’ हैं, मैं अंडा भी नहीं उबाल सकती: करीना

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 03 Apr 2025 04:36 PM
सैफ बेहतर ‘कुक’ हैं, मैं अंडा भी नहीं उबाल सकती: करीना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उन्हें और उनके पति सैफ अली खान को घर पर खाना पकाने की आदत पड़ गई है, लेकिन वह (सैफ) उनसे भी बेहतर खाना बनाते हैं। अभिनेत्री बुधवार को अपनी ‘न्यूट्रिशनिस्ट’ (पोषण विशेषज्ञ) रुजुता दिवेकर की पुस्तक “द कॉमनसेंस डाइट” के विमोचन के अवसर पर बोल रही थीं।

“दिन भर की कड़ी मेहनत के बाद घर के बने खाने से बेहतर कुछ नहीं होता। मेरा मतलब है, अब सैफ और मैंने खुद खाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “हम इसका भरपूर लुत्फ उठाते हैं, इसलिए हमने इसे अपनी जीवनशैली बना लिया है। …सैफ बेहतर ‘कुक’ हैं, यह स्पष्ट है। मैं तो अंडा भी नहीं उबाल सकती।” करीना (44) ने कहा कि वह अपने भोजन को लेकर ज्यादा चयनात्मक नहीं हैं और यहां तक ??कि उन्हें कई दिनों तक एक ही चीज, जैसे कि खिचड़ी खाने में भी कोई परेशानी नहीं है।

उन्होंने कहा, “अगर मैं तीन दिन तक खिचड़ी नहीं खाती तो मुझे वास्तव में इसे खाने की इच्छा होने लगने लगती है… मेरा रसोइया थक जाता है क्योंकि वह (जैसा में खाना चाहती हूं) 10-15 दिनों तक एक जैसा खाना बनाता है… मैं हफ्ते में पांच दिन खिचड़ी खाकर खुश रहती हूं। इसमें थोड़ा सा घी डाल देने से मुझे और आनंद आ जाता है। ” अभिनेत्री ने यह भी बताया कि कपूर परिवार एक व्यंजन का बहुत शौकीन है।
करीना ने “पाया सूप” का नाम लेते हुए इसे परिवार की “गोल्डन डिश” करार दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital