विशाल ददलानी ने ‘इंडियन आइडल’ छोड़ा, साल में छह महीने मुंबई रहने पर जताई असमर्थता

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 08 Apr 2025 03:29 PM
विशाल ददलानी ने ‘इंडियन आइडल’ छोड़ा, साल में छह महीने मुंबई रहने पर जताई असमर्थता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: गायक विशाल ददलानी ने कहा कि वह छह साल तक ‘इंडियन आइडल’ का जज रहने के बाद अब इस रियलिटी शो को छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से गायक ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो में ददलानी रियलिटी शो के अपने साथी जजों श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ नजर आए।

ददलानी (51) ने कहा, ‘‘मेरे पास बस इतना ही है दोस्तों। लगातार छह सीजन के बाद आज रात ‘इंडियन आइडल’ में जज के तौर पर मेरा आखिरी ‘एपिसोड’ है। मुझे उम्मीद है कि शो को मेरी उतनी ही याद आएगी जितनी मुझे इसकी याद आएगी। श्रेया, बादशाह, आदि, आराधना, चित्रा, आनंद जी, सोनल, प्रतिभा, साहिल, सलोनी, मुस्कान, अभिशा समेत पूरी निर्माता टीम, विलास, पाक्या, कौशिक (ंिपकी) और सभी सह-जज, गायक और संगीतकार सभी का शुक्रिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब संगीत तैयार करने, संगीत समारोहों में भाग लेने और कभी मेकअप नहीं करने का समय आ गया है। जय हो।’’ ‘एक जुनून’, ‘झूमे जो पठान’, ‘सेल्फी ले ले रे’, ‘धूम अगेन’ और ‘बलम पिचकारी’ जैसे गीतों के लिए जाने जाने वाले ददलानी ने कहा कि वह हर साल छह महीने तक ‘मुंबई में फंसे’ नहीं रह सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘अलविदा यारो, सीजन-6 में जितना मजा किया उससे भी ज्यादा याद आएगी। इस कार्यक्रम की बदौलत हक से ज्यादा प्यार मिला है। इस रियलिटी शो में विशाल बतौर जज 2018 में शामिल हुए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital