डॉमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 08 Apr 2025 07:32 PM
डॉमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
ऑडियो सुनें

सैंटो डोमिंगो. डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सैंटो डोमिंगो में मंगलवार तड़के एक नाइटक्लब की छत गिरने की घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए. प्राधिकारियों ने बताया कि जेट सेट नाइटक्लब में मलबे के नीचे लोगों की तलाश की जा रही है.

आपातकालीन अभियान केंद्र के निदेशक जुआन मैनुअल मेंडेज ने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि मलबे के नीचे दबे कई लोग अब भी जिंदा हैं और प्राधिकारी तब तक हार नहीं मानेंगे, जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को बाहर न निकाल लिया जाए.” मेंडेज ने बताया कि घायलों में मेरेंग्यू गायिका रूबी पेरेज भी शामिल हैं, जो छत गिरने के दौरान नाइटक्लब में प्रस्तुति दे रही थीं.

राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि सभी बचाव एजेंसियां ??प्रभावित लोगों की मदद के लिए ”अथक प्रयास” कर रही हैं. उन्होंने लिखा, ”हमें जेट सेट नाइटक्लब में हुई त्रासदी पर गहरा दुख है. हादसे के बाद से हम मिनट दर मिनट इससे जुड़ी जानकारी ले रहे हैं.” अबिनाडर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और अपनों को खोज रहे लोगों को गले लगाया. हालांकि, उन्होंने संवाददाताओं के सवालों के जवाब देने से परहेज किया. नाइटक्लब की छत गिरने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu