नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 11 Apr 2025 01:00 PM
नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बिलासपुर: नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी हार्दिक खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह घटना 7 से 9 अप्रैल के बीच सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई, जब पीड़िता अपनी नानी के घर पर अकेली थी. आरोपी जान से मारने की धमकी देकर लगातार तीन दिन तक शोषण करते रहा. नाबालिग की मां की शिकायत के बाद आरोपी को तोरवा से दबोचा गया. जानकारी के मुताबिक, 14 साल की नाबालिग बचपन से बिलासपुर में अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही है.

उसकी नानी रेलवे में काम करती है. तोरवा बूटापारा निवासी हार्दिक खान रेलवे विभाग के एक अधिकारी का गाड़ी चलाता है. इस कारण नाबालिग की नानी से हार्दिक की पहचान थी और उसका घर पर आना जाना भी लगा रहता था. इस बीच उसकी लड़की से पहचान हो गई. इधर परीक्षा समाप्त होने के बाद नाबालिग घर से 4 अप्रैल को नानी घर वापस लौटी. इसके तीन दिन बाद 7 अप्रैल को हार्दिक खान घर आया तो देखा की नाबालिग के अलावा यहां कोई नहीं है.

घर में नाबालिग को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने 8 और 9 अप्रैल को भी दुष्कर्म करते रहा. घटना से सहम उठी नाबालिग ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया. अगले दिन मां के नानी घर आने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी. तत्काल पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर सिरगिट्टी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तोरवा बूटापारा में दबिश देकर ड्राइवर हार्दिक खान को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64, 2, 351, 4, 6 और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital