भारत और इटली के बीच विज्ञान, तकनीक और शोध में बड़ा समझौता, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 12 Apr 2025 09:03 AM
भारत और इटली के बीच विज्ञान, तकनीक और शोध में बड़ा समझौता, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगा बढ़ावा
ऑडियो सुनें

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज शुक्रवार को इटली की यूनिवर्सिटी और रिसर्च मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए एक अहम समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देश मिलकर क्वांटम टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोटेक्नोलॉजी और नई उभरती तकनीकों पर काम करेंगे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की G20 बैठक में हुई बातचीत का नतीजा है। इस समझौते के तहत 2025 से 2027 तक 10 साझा शोध परियोजनाएं और 10 नई खोज की पहलें शुरू होंगी। वहीं अब तक दोनों देशों ने 150 से ज्यादा रिसर्च प्रोजेक्ट्स मिलकर पूरे किए हैं।

भारत की वैज्ञानिक प्रगति पर बात करते हुए डॉ. सिंह ने डीएनए आधारित कोविड वैक्सीन, एचपीवी वैक्सीन, और पहली जीन थेरेपी ट्रायल की जानकारी दी। उन्होंने स्टार्टअप्स, कृषि नवाचार जैसे सुगंध मिशन, सॉयल हेल्थ कार्ड और TKDL जैसे प्रयासों की भी सराहना की।

डीप ओशन मिशन : भारत की 6000 मीटर गहराई तक समुद्र में जाने की तैयारी

डॉ. सिंह ने भारत के डीप ओशन मिशन की जानकारी भी दी, जिसमें भारत 6000 मीटर गहराई तक समुद्र में जाने की तैयारी कर रहा है। दोनों देशों ने आगे और क्षेत्रों जैसे ग्रीन हाइड्रोजन, नीली अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण और क्लीन एनर्जी में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news