सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दिया एक और विवादित बयान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 15 Apr 2025 10:27 PM
सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दिया एक और विवादित बयान
ऑडियो सुनें

आगरा. समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने गड़े मुर्दे नहीं उखाड़ने की चेतावनी देते हुए हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ होने का जिक्र किया. राणा सांगा पर अपनी टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में आए सपा नेता ने करणी सेना को भी चेतावनी दी है.

उन्होंने कहा, ”पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 अप्रैल को आगरा आ रहे हैं. मैं उन लोगों से कहना चाहता हूं कि मैदान तैयार है, दो-दो हाथ होंगे. तुम यह कहोगे कि हर मस्जिद के नीचे एक मंदिर है, तो हमें कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे एक बौद्ध मठ है.” रामजीलाल सुमन ने हाल ही में करणी सेना के विरोध और धमकियों के मद्देनजर अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

सुमन ने अपने बेटे और पूर्व विधायक रणवीर सुमन के साथ एक याचिका दायर की है जिसमें 26 मार्च को आगरा में उनके आवास पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है. यह हमला राणा सांगा पर उनकी टिप्पणी के बाद हुआ था. उन्होंने कथित तौर पर राजपूत राजा राणा सांगा को गद्दार कहा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu