कनाडा के वैंकूवर में स्थित गुरुद्वारे में तोड़फोड़, बनाए गए खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Apr 2025 07:45 PM
कनाडा के वैंकूवर में स्थित गुरुद्वारे में तोड़फोड़, बनाए गए खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र
ऑडियो सुनें

ओटावा. कनाडा के वैंकूवर में एक गुरुद्वारे में तोड़फोड़ की गई और खालिस्तान समर्थक भित्तिचित्र बनाए गए. गुरुद्वारे के पदाधिकारियों ने इस कृत्य के लिए सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह को जिम्मेदार ठहराया है. एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली.

‘वैंकूवर सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, वैंकूवर पुलिस विभाग के प्रवक्ता सार्जेंट स्टीव एडिसन ने कहा कि वह शनिवार को रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे पर बनाए गए भित्तिचित्र मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस के पास किसी संदिग्ध की जानकारी नहीं है. रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे का संचालन करने वाली खालसा दीवान सोसाइटी ने इस कृत्य के लिए खालिस्तान की वकालत करने वाले सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह को जिम्मेदार ठहराया.

सोसाइटी ने एक बयान में कहा, ”यह कृत्य चरमपंथी ताकतों द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जो कनाडाई सिख समुदाय के भीतर भय और विभाजन पैदा करना चाहते हैं.” इसमें कहा गया है, ”उनके कार्य समावेशिता, सम्मान और आपसी सहयोग के मूल्यों को कमजोर करते हैं जो सिख धर्म और कनाडाई समाज दोनों का आधार हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu