बीते आठ साल में कितने कश्मीरी पंडितों को घाटी में फिर से बसाया गया: केजरीवाल ने भाजपा से पूछा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 26 Mar 2022 05:15 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर कश्मीरी पंडितों के पलायन पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को सवाल किया कि पार्टी ने उनमें से कितने लोगों को घाटी में फिर से बसाया है. उन्होंने एक बार फिर सुझाव दिया कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को यूट्यूब पर अपलोड किया जाना चाहिए और इससे अब तक हुई कमाई को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए.

केजरीवाल ने बीजेपी से पूछा, ”क्या भाजपा ने पिछले 8 वर्षों में एक भी कश्मीरी पंडित परिवार को घाटी में बसाया?” उन्होंने कहा, ”भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है. हम मांग करते हैं कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया जाए. इससे कमाए गए पैसे को कश्मीरी पंडितों के कल्याण पर खर्च किया जाना चाहिए.” केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में पहली बार यह सुझाव दिया था. उन्होंने फिल्म को कर-मुक्त बनाने के कदम की आलोचना की थी और फिल्म निर्माता को सुझाव दिया था कि वह इसे यूट्यूब पर डाल दें ताकि सभी लोग इसे देख सकें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news