प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में कार्यक्रम में पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 02:58 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में कार्यक्रम में पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
ऑडियो सुनें

मधुबनी: बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वहां उपस्थित विशाल जनसमूह ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कुछ मिनट का मौन रखा।

अपना संबोधन शुरू करने से पहले मोदी ने वहां उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वे पहलगाम में 22 अप्रैल को अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दें। इससे पहले, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की ंिनदा की और प्रधानमंत्री से कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।

पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन ंिसह ने कहा कि पूरे देश को मोदी की ताकत पर भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि वह उचित समय पर आतंक के अपराधियों को करारा जवाब देंगे। प्रधानमंत्री ने कश्मीर के पहलगाम शहर के पास बैसरन में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित किया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital