भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 08:23 PM
भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय नौसेना के मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस सूरत’ ने मध्यम दूरी तक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया. बताया जा रहा है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 70 किलोमीटर है. नौसेना ने कहा, ”भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत ‘आईएनएस सूरत’ ने समुद्र में स्थित एक लक्ष्य पर सफलतापूर्वक सटीक हमला किया, जो नौसेना की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.”

इसने कहा, ”यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारत की बढ.ती ताकत को दर्शाती है और रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.” नौसेना ने कहा कि यह ”मील का पत्थर” राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए बल की ”अटूट प्रतिबद्धता” का सबूत है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu