राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी अध्यक्ष नियुक्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Apr 2025 09:04 PM
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी अध्यक्ष नियुक्त
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (एनएसएबी) का पुनर्गठन किया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ऐसी अटकलें हैं कि भारत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों के मद्देनजर कार्रवाई कर सकता है. ऐसी जानकारी है कि देश की खुफिया एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को एनएसएबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
एनएसएबी एक सलाहकार निकाय है जो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को जानकारी प्रदान करता है.

सूत्रों ने बताया कि एनएसएबी में नियुक्त नए सदस्यों में पश्चिमी वायु कमान के पूर्व कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, सेना की दक्षिणी कमान के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए के सिंह और रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) मोंटी खन्ना शामिल हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व राजनयिक बी वेंकटेश वर्मा और सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव रंजन वर्मा को भी एनएसएबी का सदस्य नियुक्त किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu