करन का अर्धशतक, पर चहल की हैट्रिक से चेन्नई सुपरकिंग्स 190 रन पर सिमटी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Apr 2025 10:58 PM
करन का अर्धशतक, पर चहल की हैट्रिक से चेन्नई सुपरकिंग्स 190 रन पर सिमटी
ऑडियो सुनें

चेन्नई. सैम करन (88 रन) के चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बनाए गए अर्धशतक के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम अंत में युजवेंद्र चहल (32 रन देकर चार विकेट) की हैट्रिक से बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 19.2 ओवर में 190 रन पर सिमट गई.

करन ने 47 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और चार छक्के लगाकर इस सत्र में पहली अर्धशतकीय पारी खेली तथा टीम को पावरप्ले में तीन विकेट पर 48 रन के स्कोर से अच्छी स्थिति में पहुंचाया. उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन का योगदान दिया. करन ने ब्रेविस के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रन की मजबूत साझेदारी निभाकर पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर दबाव बनाया.

16वें ओवर तक सीएसके ने लगभग नौ रन प्रति ओवर की दर से अच्छा प्रदर्शन किया, तब इंग्लैंड के ऑलराउंडर करन ने सूर्यांश शेडगे की गेंदों को धुना. उन्होंने पहली दो गेंदों पर लॉन्ग-ऑफ और डीप स्क्वायर लेग पर छक्के लगाए. फिर तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने इसी ओवर का तीसरा छक्का रोकने के लिए डाइविंग करनी पड़ी. लेकिन करन ने अपना काम पूरा नहीं किया था और अगली दो गेंदों को गैप से निकालते हुए बाउंड्री लगाई जिससे इस ओवर में सीएसके ने 26 रन बटोरे.

करन के आक्रमण ने पंजाब किंग्स मुख्य गेंदबाज अर्शदीप को वाइड फुल टॉस का सहारा लेने के लिए मजबूर किया जिसके परिणामस्वरूप यह ओवर काफी कसा रहा जिसमें चार रन बने लेकिन इसके लिए उन्हें आठ गेंदें फेंकनी पड़ीं क्योंकि दो वाइड रही थीं.
करन अंतत? 18वें ओवर में आउट हो गए. मार्को यानसेन की बाउंसर के नीचे झुकने की कोशिश करते हुए गेंद पर बल्ला छुआ बैठे.
चहल को 19वें ओवर तक विकेट नहीं मिला था. एमएस धोनी (11) ने उनकी गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन इस गेंदबाज ने उन्हें दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर कैच करा दिया.

फिर चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा (02), पांचवीं गेंद पर अंशुल कंबोज (0) और नूर अहमद (0) के विकेट झटककर हैट्रिक पूरी की. यह इस बाएं हाथ के स्पिनर की आईपीएल में दूसरी हैट्रिक थी. सीएसके के लिए पारी की शुरुआत एक बार फिर धीमी जिसमें उनके सलामी बल्लेबाज शेख रशीद (11) और आयुष म्हात्रे (7) बड़ी पारी खेले बिना आउट हो गए.

रशीद ने एक शॉट गलत करने से पहले कुछ आकर्षक शॉट लगाए और तीसरे ओवर में अर्शदीप की गेंद पर शशांक सिंह ने आसान कैच लपका. म्हात्रे मिड-ऑफ को पार करने में विफल रहे जहां श्रेयस ने एक अच्छा कैच लपका और यानसेन को मैच में पहला विकेट मिला.
रविंद्र जडेजा (17) ने पहली गेंद से ही आक्रामक इरादे दिखाए लेकिन वह हरप्रीत बरार की गेंद पर कैच आउट हो गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu