दिल्ली हाट अग्निकांड की पुलिस ने जांच शुरू की

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 01 May 2025 11:23 AM
दिल्ली हाट अग्निकांड की पुलिस ने जांच शुरू की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के आईएनए इलाके में स्थित दिल्ली हाट में आग लगने की घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस अग्निकांड में कम से कम 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात को लगी आग का कारण जानने के लिए कई इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जाएगी। इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने दिल्ली हाट में हुई आग की घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और इसके लिए हमने कई टीम गठित की हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन टीम के घटनास्थल पर पहुंचने और प्रतिक्रिया के समय की भी जांच की जा रही है।

आईएनए इलाके के प्रसिद्ध बाजार दिल्ली हाट में भीषण आग लग जाने के कारण 30 से अधिक दुकानें और कई करोड़ रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल के 13 वाहनों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital