सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या की

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 01 May 2025 12:21 PM
सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या की
ऑडियो सुनें

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक सड़क ठेकेदार के सुपरवाइजर की कथित तौर पर माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात महुआडांर थाना क्षेत्र के ओरसा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली कई मशीनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने बताया, ‘‘शुरूआती जानकारी के अनुसार, प्रतीत होता है कि हत्या माओवादियों ने की है। पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंच गई हैं।’’ उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अयूब खान के रूप में हुई है, जो इलाके में सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार का सुपरवाइजर था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital