एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित,10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, तो 12वीं में प्रियल अव्वल…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 May 2025 12:10 PM
एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित,10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, तो 12वीं में प्रियल अव्वल…
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की है। टॉपर लिस्ट में प्रदेश के विभिन्न जिलों के मेधावी छात्रों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।

इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा। इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48% रहा। कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा। छात्रों की तुलना में छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस खबर में नीचे दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट दी गई है।

एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट

इस वर्ष एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा जायसवाल ने 100 फीसदी अंको के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा ने हाईस्कूल की परीक्षा में अधिकतम अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर रीवा के आयुष द्विवेदी रहे, उन्होंने 499 अंक हासिल किए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर शैजाह फातिमा रहीं। जबलपुर की शैजाह ने 498 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां हाईस्कूल के टॉप-5 स्टूडेंट्स की सूची दी गई है।

एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट

इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं। 12वीं के टॉपर्स इस प्रकार हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital