पंजाब: एसबीएस नगर में दो आरपीजी, पांच हथगोले समेत भारी विस्फोटक बरामद

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 May 2025 01:40 PM
पंजाब: एसबीएस नगर में दो आरपीजी, पांच हथगोले समेत भारी विस्फोटक बरामद
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: पंजाब के शहीद भगत ंिसह नगर जिले से दो ‘रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड’ (आरपीजी) और पांच हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया, ह्लप्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और उससे जुड़े आतंकवादी संगठनों द्वारा पंजाब में स्लीपर सेल को दोबारा सक्रिय करने की साज़शि है।

उन्होंने बताया कि एक केंद्रीय एजेंसी के साथ पंजाब पुलिस की संयुक्त खुफिया-आधारित कार्रवाई में विस्फोटकों की बरामदगी की गई। यह अभियान एसबीएस नगर जिले के टिब्बा नंगल कुलार रोड के पास जंगल क्षेत्र में चलाया गया।

उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री में दो आरपीजी, दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), पांच हथगोले और एक वायरलेस संचार उपकरण शामिल हैं। इस संबंध में अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ के थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital