इंडोनेशिया में बस पलटने से 12 यात्रियों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 May 2025 04:12 PM
इंडोनेशिया में बस पलटने से 12 यात्रियों की मौत
ऑडियो सुनें

पडांग: इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में मंगलवार को 34 यात्रियों को लेकर पहाड़ी मार्ग पर नीचे की तरफ जा रही बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पश्चिमी सुमात्रा यातायात पुलिस के निदेशक रेजा चैरुल अकबर सिदिक ने बताया कि अंतर-प्रांतीय बस उत्तरी सुमात्रा प्रांत के मेदान से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जा रही थी, तभी पश्चिमी सुमात्रा के पडांग शहर में एक बस र्टिमनल के पास उसके ब्रेक में शायद खराबी आ गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, लेकिन जीवित बचे लोगों ने अधिकारियों को बताया कि ब्रेक में खराबी आने के बाद पडांग में कई खड़ी पहाड़ियों वाले क्षेत्र में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने कहा कि 23 घायलों सहित सभी पीड़ितों को पास के दो अस्पतालों में ले जाया गया। सिदिक ने कहा कि 13 घायलों को गंभीर चोटें लगी हैं जिनका इलाज किया गया है। चालक समेत कई लोगों की हालत गंभीर है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital