भारत पर किसी भी सैन्य हमले का बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा: विदेश मंत्री जयशंकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 May 2025 11:11 PM
भारत पर किसी भी सैन्य हमले का बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा: विदेश मंत्री जयशंकर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/ग्वालियर. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को सख्त लहजे में पाकिस्तान को संदेश दिया कि भारत का पाकिस्तान के साथ तनाव बढ.ाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर देश पर सैन्य हमला होता है, तो ‘बहुत’ कड़ा जवाब दिया जाएगा.. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ बैठक में यह बात कही.. विदेश मंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए ”बर्बर” आतंकवादी हमले ने भारत को ”सीमा पार” स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर बुधवार को हमला करने के लिए मजबूर किया..

उन्होंने कहा, ‘इस हमले ने हमें सात मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए बाध्य किया.. हमारी प्रतिक्रिया निर्धारित और नपी-तुली थी..” उन्होंने कहा, ”स्थिति को और बिगाड़ने का हमारा कोई इरादा नहीं है.. हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही मजबूती से जवाब दिया जाएगा..” उन्होंने कहा, ”इस हमले ने हमें सात मई को सीमा पार आतंकवादी ढांचे पर हमला करके जवाब देने के लिए मजबूर किया.. हमारी प्रतिक्रिया लक्षित और नपी-तुली थी..”

जयशंकर ने कहा, ”हमारा इरादा इस स्थिति को और बढ.ाने का नहीं है.. हालांकि, अगर हम पर सैन्य हमला होता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि इसका बहुत ही कड़ा जवाब दिया जाएगा..” उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी और करीबी साझेदार के रूप में यह महत्वपूर्ण है कि ईरान को स्थिति की अच्छी तरह से जानकारी रहे.. भारत और पाकिस्तान में बढ.ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री कल मध्य रात्रि में पूर्व निर्धारित यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे.. जयशंकर और अरागची ने 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की जो व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में संबंधों को बढ.ावा देने पर केंद्रित थी..

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए भारत ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है और दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.. सिंधिया ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”यह आतंकवाद के खिलाफ युद्ध है…यह युद्ध आतंकवाद को खत्म करने के लिए है..” उन्होंने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और पूरी दुनिया को संदेश दिया गया है कि भारत आतंकवाद को खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा..” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने ड्रोन और अन्य हथियारों से जिस सटीकता के साथ आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है, वह इस बात का सबूत है कि भारत का रक्षा तंत्र आज वैश्विक स्तर पर किस तरह से उभर चुका है..

सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को आश्वस्त किया है कि सरकार आतंकवादियों के सफाये में कोई कसर नहीं छोड़ेगी.. उन्होंने कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत, हमने आतंकवादियों के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जहां से आतंकवाद पनपता था.. आज भारत ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि उसका एकमात्र लक्ष्य आतंकवाद का सफाया करना है..” सिंधिया ने कहा कि इन नौ स्थानों पर आतंकवादी शिविर पूरी तरह से नष्ट हो गए..

उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए कहा, “जिन आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया, हमारे सशस्त्र बलों ने उन्हें मिटा दिया..” सीमा पर से जारी गोलाबारी के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा कि पाकिस्तान निर्दोष भारतीय परिवारों को निशाना बनाने का प्रयास कर रहा है.. उन्होंने कहा, “लेकिन इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.. हमें अपनी सेना और प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है.. भारत इस युद्ध को जीतने के बाद ही दम लेगा..”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu