‘कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में अंतर है’, जयराम रमेश ने सांसद शशि थरूर पर कसा तंज

नई दिल्ली: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख का संदेश लेकर जाने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसा है। जयराम रमेश ने थरूर का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना में अंतर है। कांग्रेस विशाल गंगा जैसी है, जिसकी कई सहायक नदियां हैं। उनमें से कुछ सूख जाती हैं और कुछ प्रदूषित हो जाती हैं।

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत का संदेश लेकर विदेश जाने के लिए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बनाए हैं। एक प्रतिनिधिमंडल की कमान कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिली है। इस पर सियासत तेज हो गई है। दरअसल कांग्रेस ने जिन चार नामों का प्रस्ताव भेजा था, उनमें शशि थरूर का नाम नहीं था। केंद्र सरकार ने थरूर का नाम खुद से प्रस्तावित किया है।

इसे लेकर जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना, जमीन-आसमान का अंतर है। सरकार पार्टी से विचार विमर्श किए बिना उनके किसी सांसद को प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं कर सकती। यह अच्छी लोकतांत्रिक परंपरा रही है कि आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले सांसद भी अपने पार्टी नेतृत्व से अनुमति लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button