यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई, बसों-ट्रकों से हटाई गईं तेज रोशनी वाले एलईडी लाइट्स

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 May 2025 07:02 PM
यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई, बसों-ट्रकों से हटाई गईं तेज रोशनी वाले एलईडी लाइट्स
ऑडियो सुनें

रायपुर. रात्रिकाल में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती आकड़ों को देखते हुए यातायात विभाग सुकमा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. कलेक्टर श्री देवेश कुमार धु्रव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला परिवहन अधिकारी श्री एसबी रावटे के नेतृत्व में बसों, ट्रकों और पिकअप वाहनों में लगी तेज रोशनी वाली एलईडी लाइट्स को हटाने की मुहिम शुरू की गई है. उक्त कार्रवाई में वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया गया, जिनमें कुल मिलाकर पांच हजार रूपए का चालान किया गया. साथ ही दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को समझाईश भी दी गई. वाहन चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसी लाइट्स का उपयोग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही यात्री वाहनों का मासिक रोड टैक्स बीस हज़ार रुपये शासन के खाते में जमा किया गया.

यातायात विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करना और दोपहिया वाहनों में हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है. तेज रोशनी वाली एलईडी लाइट्स से होने वाली दुर्घटनाओं और परेशानियों को कम करने के लिए यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए एक मिसाल बन सकती है. यदि इस तरह के प्रयास निरंतर जारी रहे, तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा सुरक्षित व सुगम होगी. अधिकारियों ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu