महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 19 May 2025 02:59 PM
महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में कार और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक राजमार्ग पर एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण उसपर सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यहां एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार दोपहर को चारमोशी राजमार्ग पर हुई।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित चारमोशी से आष्टी जा रहे थे, तभी ‘यू-टर्न’ लेते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतक राजेंद्र नैताम (45), विनोद काटवे (45), सुनील वैरागड़े (55) और अनिल सातपुते (55) सभी गढ़चिरौली के निवासी थे।

अधिकारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital