पाक के खिलाफ रुख रखने के लिए गठित केंद्र के बहुदलीय राजनयिक मिशन का बहिष्कार नहीं: ममता

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 19 May 2025 04:14 PM
पाक के खिलाफ रुख रखने के लिए गठित केंद्र के बहुदलीय राजनयिक मिशन का बहिष्कार नहीं: ममता
ऑडियो सुनें

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विदेश से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार के प्रति अपनी पार्टी के समर्थन की पुष्टि करते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने के भारत के रूख को सामने रखने के लिए गठित केंद्र के बहुदलीय राजनयिक मिशन का बहिष्कार नहीं कर रही हैं और केंद्र से औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने पर अपने प्रतिनिधि भेजेगी।

ममता बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र को यह निर्णय नहीं लेना चाहिए कि कौन सी पार्टी प्रतिनिधिमंडल में किसे भेजेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर उत्तर बंगाल रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘इस बारे में हमसे संपर्क नहीं किया गया। इन दिनों, वे केवल संसदीय दल को सूचित करते हैं मुख्य दल को नहीं। संसदीय दल नीतिगत निर्णय नहीं ले सकता।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘संपर्क कार्यक्रम के लिए किसी प्रतिनिधि का नाम भेजने का कोई अनुरोध हमारे पास नहीं आया। अगर ऐसा होता, तो निश्चित रूप से हम इस पर विचार कर सकते थे। हम विदेश से जुड़े मामलों में पूरी तरह से देश के पक्ष में हैं। पाकिस्तान सर्मिथत आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए राजनयिक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए प्रतिनिधियों का नाम तय करना पार्टियों का फैसला है, केंद्र का नहीं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital