एनआईए ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने पर एक सीआरपीएफ कर्मी को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 May 2025 07:49 PM
एनआईए ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने पर एक सीआरपीएफ कर्मी को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिरकण (एनआईए) ने पाकिस्तानी के लिए कथित रूप से जासूसी करने को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मोती राम जाट जासूसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल था और 2023 से राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (पीआईओ) को पहुंचा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक जाट को (इस काम के लिए) विभिन्न माध्यमों से पीआईओ से पैसे मिल रहे थे. उन्होंने बताया कि एनआईए ने मोती राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ कर रही है. इस बीच, सीआरपीएफ ने कहा कि उसने उसे बर्खास्त कर दिया है.

सीआरपीएफ के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल में सीआरपीएफ द्वारा जब जाट की सोशल मीडिया गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गयी तब वह जांच के दायरे में आया. निगरानी के दौरान पाया गया कि उसने ‘स्थापित मानदंडों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए काम किया है.’ बयान के अनुसार जाट को आगे की जांच के लिए एनआईए के हवाले कर दिया गया है. बयान में कहा गया है, ”इसके साथ ही, सीआरपीएफ नियमों के साथ संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत इस व्यक्ति को 21 मई से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.” जाट को यहां विशेष अदालत पेश किया गया. अदालत ने उसे छह जून तक के लिए हिरासत में भेज दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu