हैदराबाद में नक्सली बनकर जबरन वसूली की कोशिश करने वाले दो लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 07:16 PM
हैदराबाद में नक्सली बनकर जबरन वसूली की कोशिश करने वाले दो लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. नक्सली बनकर यहां के एक निवासी से 50 लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश करने के आरोप में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. साइबराबाद पुलिस द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने आंध्र प्रदेश के गन्नवरम निवासी 24 और 33 वर्षीय दो आरोपियों से 13 देशी बम जब्त किए हैं.

नक्सली बनकर पैसे ऐंठने की साजिश रचने वाले दो लोगों ने शिकायतकर्ता के घर पर एक कार पर धमकी भरा पत्र (जिसमें कहा गया था कि वे नक्सली हैं) रखकर अपनी योजना की शुरुआत की. पत्र में 50 लाख रुपए की मांग की गई थी और मांग पूरी न होने पर शिकायतकर्ता को धमकी दी गई थी.

इस संबंध में 22 मई को जीडीमेटला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्होंने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे और पाया कि दो व्यक्ति शिकायतकर्ता के घर गए थे. विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल कर लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu