स्पेसएक्स के ‘स्टारशिप’ रॉकेट का प्रक्षेपण फिर असफल रहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 09:40 PM
स्पेसएक्स के ‘स्टारशिप’ रॉकेट का प्रक्षेपण फिर असफल रहा
ऑडियो सुनें

टेक्सास. एक के बाद एक लगातार दो विस्फोटों के बाद ‘स्पेसएक्स’ के विशाल रॉकेट ‘स्टारशिप’ का फिर से प्रक्षेपण किया गया जो असफल रहा. अमेरिका की निजी वांतरिक्ष और अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने मंगलवार शाम को ‘स्टारशिप’ का फिर से प्रक्षेपण किया, लेकिन यान नियंत्रण से बाहर हो गया और टूटकर अपने मुख्य उद्देश्यों से चूक गया.

टेक्सास के दक्षिणी सिरे पर ‘स्पेसएक्स’ के प्रक्षेपण स्थल ‘स्टारबेस’ से 123 मीटर लंबे रॉकेट ने अपनी नौवीं ‘प्रायोगिक’ उड़ान भरी.
इस प्रयोग के बाद कई नकली उपग्रहों को छोड़ने की उम्मीद की थी, लेकिन यान का दरवाजा पूरी तरह से नहीं खुल सका और परीक्षण विफल हो गया. इसके बाद यान अंतरिक्ष में घूमते हुए अनियंत्रित होकर हिंद महासागर में गिरकर नष्ट हो गया. ‘स्पेसएक्स’ ने बाद में पुष्टि की कि अंतरिक्ष यान ”अनिर्धारित” तरीके से टूटकर फट गया.

कंपनी ने एक ऑनलाइन बयान में कहा, ”टीम डेटा की समीक्षा करना जारी रखेगी और अगले परीक्षण की दिशा में काम करेंगी.” ‘स्पेसएक्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उल्लेख किया कि पिछली दो बार की विफलताओं से सीख लेते हुए इस बार के परीक्षण में ”बड़ा सुधार” किया गया था. पूर्व के परीक्षण में ‘स्टारशिप’ के यान का मलबा अटलांटिक के ऊपर जलकर नष्ट हो गया था. हालिया विफलता के बावजूद मस्क ने आगे और प्रक्षेपण का वादा किया.

मस्क की ‘स्टारशिप’ चंद्रमा और मंगल की यात्रा के लिए भेजी जाएगी और यह पहली बार है जब प्रक्षेपण में पुन:प्रयुक्त बूस्टर का इस्तेमाल किया गया था. ‘स्पेसएक्स’ के फ्लाइट कमेंटेटर डैन ‘ूट ने कहा, ”एक समय पर बूस्टर से संपर्क टूट गया और यान टुकड़ों में टूटकर मैक्सिको की खाड़ी में जा गिरा, जबकि अंतरिक्ष यान हिंद महासागर की ओर बढ. रहा था. इसके बाद संभवत: ईंधन रिसाव के कारण अंतरिक्ष यान नियंत्रण से बाहर हो गया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu