सेना के तीनों अंगों ने संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया, फोर्स वन और मुंबई पुलिस ने भी हिस्सा लिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jun 2025 08:21 PM
सेना के तीनों अंगों ने संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया, फोर्स वन और मुंबई पुलिस ने भी हिस्सा लिया
ऑडियो सुनें

मुंबई. गैर-परंपरागत खतरों की उभरती प्रकृति और सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर भारतीय सेना के तीनों अंगों ने यहां एक उच्च स्तरीय संयुक्त सुरक्षा अभ्यास किया. रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. एक बयान में कहा गया कि दो दिवसीय अभ्यास 30 और 31 मई को सेना प्रशिक्षण क्षेत्र, कोलाबा और फोर्स वन प्रशिक्षण क्षेत्र मुंबई में आयोजित किया गया और इसका समापन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर हुआ.

बयान के मुताबिक, दो दिवसीय व्यापक अभ्यास में थल सेना, नौसेना, वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल, फोर्स वन (महाराष्ट्र) और मुंबई पुलिस की समन्वित भागीदारी देखी गई. बयान में कहा गया, ”इसका प्राथमिक उद्देश्य अंतर-एजेंसी सहयोग को मजबूत करना, परिचालन तत्परता का आकलन करना और बहुआयामी सुरक्षा परिदृश्यों के लिए एकीकृत प्रतिक्रिया तंत्र को जांचना था.” सभी संबंधित सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभ्यास का निरीक्षण किया तथा यह सुनिश्चित किया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कठोरता से पालन किया जाये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu