बंगाल में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 03 Jun 2025 02:02 PM
बंगाल में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए और कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हावड़ा की रहने वाली 43 वर्षीय महिला को नेफ्रोलॉजिकल समस्याएं और एक्यूट कोरोनरी ंिसड्रोम समेत अन्य बीमारियां भी थीं। सोमवार देर रात अस्पताल के पृथक-वास वार्ड में उसकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 11 और लोग इस बीमारी से उबर गए। इसने बताया कि राज्य में इलाज करा रहे संक्रमितों की कुल संख्या बढकर 372 हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital