Make My Trip ने रेल यात्रियों के लिए ‘‘सीट उपलब्धता पूर्वानुमान’’ सेवा की शुरू

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 03 Jun 2025 03:13 PM
Make My Trip ने रेल यात्रियों के लिए ‘‘सीट उपलब्धता पूर्वानुमान’’ सेवा की शुरू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: यात्रा बुंिकग मंच मेकमाईट्रिप ने ट्रेनों में सीट उपलब्धता की जानकारी देने की सेवा शुरू की। इससे यात्रियों को किसी ट्रेन की टिकट कब तक उपलब्ध रहेगी यह जानकारी मिलेगी ताकि वे समय पर अपनी टिकट बुक करा लें।

गुरुग्राम स्थित कंपनी ने सोमवार को यह सेवा पेश की। बयान के अनुसार, भारत में आरक्षित रेल टिकट की बुंिकग प्रस्थान तिथि से 60 दिन पहले शुरू होती है। हालांकि, अधिकतर यात्री अपनी योजना को प्रस्थान तिथि के बहुत करीब आने पर ही अंतिम रूप देते हैं।

अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में सूचीबद्ध कंपनी ने कहा, ‘‘ सप्ताह-दर-सप्ताह मांग में काफी बदलाव होने के कारण, ‘कन्फर्म बुंिकग’ की अवधि बदलती रहती है। अप्रैल में अधिकतर हाई-स्पीड ट्रेन की टिकट प्रस्थान तिथि से करीब 13 दिन पहले ही बिक जाती हैं। मई तक बढ़ती मांग के कारण, वे आमतौर पर प्रस्थान से 20 दिन पहले ही बुक हो जाती हैं।’’

बयान में कहा गया कि इससे होता यह है कि यात्रियों को यह पता होता है कि उन्हें कौन सी ट्रेन की टिकट लेनी है लेकिन वे इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते कि आखिर ये टिकट कब तक उपलब्ध रहेगी। इससे समय पर योजना बनाना कठिन हो जाता है।

यह नई सेवा मेकमाईट्रिप ऐप और वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है। मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (समूह) राजेश मागो ने कहा, ‘‘ हम भारतीय रेल यात्रियों की छोटी-छोटी आवश्यकताओं का पूर्वानुमान लगाने और उसके तहत काम करने के अपने मिशन पर केंद्रित हैं।

सीट उपलब्धता पूर्वानुमान उस प्रयास का परिणाम है, जो डेटा विज्ञान पर आधारित है। इसे सहज सेवा देने और लाखों उपयोगकर्ताओं को यात्रा की योजना बनाने में पेश होने वाली तैयारियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। यह हमारे रेल खंड में एक मजबूत विकल्प जोड़ता है…’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital