लापता जवानों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम छातेन पहुंची

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Jun 2025 07:18 PM
लापता जवानों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम छातेन पहुंची
ऑडियो सुनें

गंगटोक. छातेन में सेना के एक शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हुए छह सैनिकों की तलाश के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 23 र्किमयों का एक दल नार्थ सिक्किम के छातेन भेजा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ का दल सैटेलाइट फोन और आवश्यक आपातकालीन उपकरणों से लैस है.
एनडीआरएफ की टीम को लेकर एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को पाकयोंग हवाई अड्डे से छातेन के लिए रवाना हुआ.

छातेन में एक सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद तीन सैन्यर्किमयों की मौत हो गई और छह सैनिक लापता हो गए. भारी बारिश के कारण मंगन जिले के लाचेन कस्बे के पास रविवार शाम सात बजे भूस्खलन हुआ था. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ”क्षेत्र में भारी और लगातार बारिश के कारण भयावह भूस्खलन हुआ जिससे तीन जवानों की मौत हो गई. उनकी पहचान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के रूप में हुई है.” एक बयान में कहा गया कि र्किमयों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चार अन्य सैनिकों को बचा लिया गया है जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. एनडीआरएफ की टीम निकासी, बचाव और अस्थायी संचार लाइनों की स्थापना में सहायता करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu