IPL 2025: खिताब जीता आरसीबी ने, लेकिन प्राइज सेरेमनी में छाई गुजरात, सबसे ज्यादा अवॉर्ड पर किया कब्जा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 04 Jun 2025 12:47 PM
IPL 2025: खिताब जीता आरसीबी ने, लेकिन प्राइज सेरेमनी में छाई गुजरात, सबसे ज्यादा अवॉर्ड पर किया कब्जा…
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। आईपीएल फाइनल के बाद अवॉर्ड समारोह में पैसों की बारिश हुई। विजेता टीम आरसीबी को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि उपविजेता पंजाब की टीम को 12.5 करोड़ रुपये मिले। भले ही आरसीबी की टीम चैंपियन बनी हो, लेकिन अवॉर्ड सेरेमनी में गुजरात की टीम का दबदबा रहा।

व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड को मिलाकर कुल 20 सम्मान बांटे गए। इसमें से छह सम्मान गुजरात की टीम के खाते में आए। गुजरात की टीम का सीजन के सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स पर दबदबा रहा। सीजन के सर्वश्रेष्ठ के 10 अवॉर्ड दिए गए और इसमें से छह गुजरात के खिलाड़ियों ने जीते। आरसीबी की टीम को व्यक्तिगत अवॉर्ड और टीम अवॉर्ड मिलाकर सिर्फ चार अवॉर्ड मिले। वहीं, पंजाब की टीम को भी चार अवॉर्ड मिले।

किस टीम को कितने अवॉर्ड्स

टीम कितने अवॉर्ड्स
गुजरात टाइटंस 6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4
पंजाब किंग्स 4
मुंबई इंडियंस 1
राजस्थान रॉयल्स 1
लखनऊ सुपर जाएंट्स 1
चेन्नई सुपर किंग्स 1
सनराइजर्स हैदराबाद 1

साई सुदर्शन अवॉर्ड समारोह में छाए

आईपीएल अवॉर्ड समारोह में गुजरात के साई सुदर्शन छा गए। उन्हें सबसे ज्यादा चार अवॉर्ड्स मिले। सुदर्शन इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 15 मैचों में 54.21 की औसत और 156.17 के स्ट्राइक रेट से 759 रन बनाए। हालांकि, गुजरात की टीम एलिमिनेटर से बाहर हो गई। वहीं, एलिमिनेटर में गुजरात को हराने वाली मुंबई इंडियंस टीम के सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। सूर्यकुमार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 16 मैचों में 65.18 की औसत से और 167.9ै2 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या और शशांक को फाइनल मैच के लिए दो-दो अवॉर्ड मिले।

विजेता टीम पर हुई नोटों की बारिश

हर बार की तरह इस बार भी खिताब की विजेता टीम पर नोटों की बारिश हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए। वहीं, उपविजेता पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। पंजाब और आरसीबी के कोच और सपोर्ट स्टाफ को आईपीएल लिमिटेड ए़डिशन वॉच भी मिले।

अवॉर्ड समारोह में किसे कौन सा अवॉर्ड मिला

अवॉर्ड इनामी राशि विजेता
चैंपियन टीम 20 करोड़ रुपये RCB
उपविजेता टीम 12.5 करोड़ रुपये PBKS
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच एक लाख रुपये जितेश शर्मा (RCB)
फैंटसी किंग ऑफ द मैच एक लाख रुपये शशांक सिंह (PBKS)
सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच एक लाख रुपये शशांक सिंह (PBKS)
ऑन द गो 4s ऑफ द मैच एक लाख रुपये प्रियांश आर्या (PBKS)
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच एक लाख रुपये क्रुणाल पांड्या (RCB)
प्लेयर ऑफ द मैच 5 लाख रुपये क्रुणाल पांड्या (RCB)
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये साई सुदर्शन (GT)
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन टाटा कर्व वैभव सूर्यवंशी (RR)
फैंटसी किंग ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये साई सुदर्शन (GT)
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये निकोलस पूरन (LSG)
ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये साई सुदर्शन (GT)
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये मोहम्मद सिराज (GT)
कैच ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये कामिंदु मेंडिस (SRH)
फेयर प्ले अवॉर्ड ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स
पर्पल कैप 10 लाख रुपये प्रसिद्ध कृष्णा (GT)
ऑरेंज कैप 10 लाख रुपये साई सुदर्शन (GT)
मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन 15 लाख रुपये सूर्यकुमार यादव (MI)
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड 50 लाख रुपये

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital