भड़काऊ भाषण मामले में फरार वजाहत खान कोलकाता से गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Jun 2025 10:52 PM
भड़काऊ भाषण मामले में फरार वजाहत खान कोलकाता से गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कोलकाता. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली द्वारा सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला वीडियो अपलोड करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले और भड़काऊ भाषण देने के मामले में फरार चल रहे वजाहत खान को कोलकाता पुलिस ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि खान को उत्तर कोलकाता के आमहर्स्ट स्ट्रीट इलाके में एक फ्लैट से पकड़ा गया, जहां वह छिपा हुआ था.
खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है जिनमें धर्म, नस्ल आदि के आधार पर विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने, धर्म का अपमान करने या अपमान का प्रयास करने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं.
आरोपी के खिलाफ दक्षिण कोलकाता के गोल्फ ग्रीन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu