दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 13 Jun 2025 09:22 PM
दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज इलाके में अवैध रूप से रह रही 23 वर्षीय बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि हिरासत में ली गई कुलसुम बेगम बांग्लादेश के नरैल जिले के जमरील डांगा गांव की मूल निवासी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “जंगल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली कुलसुम बेगम को वसंत कुंज में घर-घर जाकर जांच अभियान के दौरान पकड़ा गया. उसे विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) निर्वासन केंद्र भेज दिया गया है.” शहर में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने पिछले साल 26 दिसंबर से 145 अवैध बांग्लादेशी आप्रवासियों का पता लगाया और उन्हें हिरासत में लिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu