Ahmedabad Plane Crash: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री की अहम बैठक; DGCA महानिदेशक भी रहेंगे मौजूद

Air India Ahmedabad Plane Crash: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु आज सुबह 10:30 बजे मंत्रालय कार्यालय में हवाई सुरक्षा पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्री कार्यालय के मुताबिक, नागरिक उड्डयन सचिव, DGCA महानिदेशक, AAI अधिकारी और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लेंगे। इस बीच अहमदाबाद से घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया, जहां 12 जून को 242 यात्रियों (चालक दल के सदस्यों सहित) को ले जा रहा AI-171 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की इस हादसे में मृत्यु हो गई। वीडियो में विमान का टूटा हुआ पिछला हिस्सा देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button