अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए परीक्षण से 47 मृतकों की हुई शिनाख्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Jun 2025 07:12 PM
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए परीक्षण से 47 मृतकों की हुई शिनाख्त
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले 47 लोगों की शिनाख्त डीएनए परीक्षण के जरिए कर ली गई है और अब तक 24 लोगों के शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. चूंकि अधिकतर शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है, इसलिए अधिकारी इस भयावह त्रासदी में मारे गए लोगों की पहचान करने के लिए डीएनए परीक्षण करा रहे हैं.

अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने संवाददाताओं को बताया, ”अब तक 47 डीएनए नमूने मेल खा चुके हैं और 24 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है. ये लोग राजस्थान और गुजरात के विभिन्न हिस्सों से ताल्लुक रखते थे.” लंदन जा रहे विमान बोइंग 787-8 (एआई 171) में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई. विमान में सवार लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया. घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 29 अन्य की भी मौत हो गई. बृहस्पतिवार को अपराह्न 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान मेघाणीनगर में एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu