कुनो राष्ट्रीय उद्यान के पांच चीते पहुंचे मुरैना, वीडियो वायरल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Jun 2025 08:11 PM
कुनो राष्ट्रीय उद्यान के पांच चीते पहुंचे मुरैना, वीडियो वायरल
ऑडियो सुनें

मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक बांध के पास सड़क पार करते हुए पांच चीतों को देखा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वन विभाग के अधिकारियों ने हालांकि लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है. अधिकारियों के मुताबिक, इन चीतों को अफ्रीकी चीतों के घर कूनो राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 50 किलोमीटर दूर जौरा क्षेत्र में पगारा बांध को पार करते देखा गया. इन चीतों को सुबह करीब 6.45 बजे खुले में देखकर कुछ स्थानीय लोग घबरा गए जबकि अन्य ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. वन अधिकारियों को जल्द ही क्षेत्र में चीतों की उपस्थिति के बारे में सतर्क किया गया. चीतों को देखे जाने के वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की.

उप रेंजर विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि ये चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) से कैलारस होते हुए मुरैना के जौरा क्षेत्र पहुंचे थे.
विलुप्त होने के सात दशकों के बाद भारत में इस प्रजाति को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत कई चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से केएनपी में स्थानांतरित किया गया था.

उपाध्याय ने कहा कि रविवार को जीपीएस कॉलर की मदद से पता चला कि चीते जौरा वन क्षेत्र के पगारा बांध कोठी इलाके में हैं. उन्होंने बताया कि वन विभाग का एक दल मौके पर पहुंचा और उसने चीतों को बांध के पास एक ऊंचे हिस्से पर आराम करते हुए पाया और उनपर ‘चीता मित्र’ (प्रशिक्षित स्थानीय स्वयंसेवक) नजर रख रहे हैं. उपाध्याय ने कहा, ” चिते कूनो से कैलारस होते हुए जौरा क्षेत्र में पहुंचे थे. बाद में उन्हें देवगढ़ के पास खोखा पुरा गांव की ओर जाते हुए देखा गया, जहां जंगल और ट्रैकिंग टीमें उनके पीछे चल रही थीं.ह्व केएनपी के मंडलीय वन अधिकारी आर तिरुकुरल ने कहा कि सर्मिपत टीमों द्वारा चीतों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu