उत्तर प्रदेश में पेलोड के साथ पहला सफल रॉकेट प्रक्षेपण परीक्षण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Jun 2025 10:21 PM
उत्तर प्रदेश में पेलोड के साथ पहला सफल रॉकेट प्रक्षेपण परीक्षण
ऑडियो सुनें

कुशीनगर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक सफल मॉडल रॉकेट प्रक्षेपण परीक्षण किया गया. यह पहली बार है जब राज्य से रॉकेट के जरिए कोई पेलोड प्रक्षेपित किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सहयोग से एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार को किए गए परीक्षण में मॉडल रॉकेट शाम पांच बजकर 14 मिनट पर 1.12 किलोमीटर ऊपर तक गया.

परीक्षण स्थल पर मौजूद इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा, ”रॉकेट को शाम पांच बजकर 14 मिनट 33 सेकंड पर प्रक्षेपित किया गया, जो 1.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक गया. इसके बाद एक छोटा उपग्रह (पेलोड) बाहर आया. जैसे ही यह पांच मीटर नीचे आया, इसका पैराशूट सक्रिय हो गया और उपग्रह जमीन पर 400 मीटर की दूरी पर उतर गया. पंद्रह किलोग्राम का रॉकेट भी सुरक्षित रूप से नीचे उतरा.

इन-स्पेस के संवर्धन निदेशालय के निदेशक विनोद कुमार ने परीक्षण की सफलता की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ”यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र और पूरे देश के बच्चों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करने के लिए आयोजित किया जा रहा है.” कुमार ने कहा कि यह पहली बार था जब उत्तर प्रदेश में रॉकेट द्वारा सीधे उपग्रह प्रक्षेपित किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा. इन-स्पेस अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) के तहत संचालित एक स्वायत्त निकाय है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu