तुर्किये की कंपनी सेलेबी की याचिका पर सुनवाई टली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Jun 2025 10:10 PM
तुर्किये की कंपनी सेलेबी की याचिका पर सुनवाई टली
ऑडियो सुनें

मुंबई. उच्च न्यायालय ने बुधवार को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (एमआईएएल) द्वारा अनुबंध समाप्त किए जाने के खिलाफ तुर्किये की कंपनी सेलेबी की याचिका पर सुनवाई 25 जून तक के लिए स्थगित कर दी. मुंबई उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों के मामले की सुनवाई आगे टाले जाने के अनुरोध के बाद इसे स्थगित करने का निर्णय किया.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को तुर्किये के समर्थन को लेकर भारत में हो रही तीखी प्रतिक्रिया के बीच, भारत के विमानन सुरक्षा नियामक बीसीएएस ने इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर सेलेबी एयरपोर्ट र्सिवसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी.

इसके बाद, एमआईएएल के साथ इसका अनुबंध समाप्त कर दिया गया. जमीनी रखरखाव और हवाई अड्डे से जुड़ी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी ने सुरक्षा मंजूरी रद्द करने और अनुबंध समाप्त करने के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया है. मुंबई एयरपोर्ट पर परिचालन करने वाली सेलेबी नैस एयरपोर्ट र्सिवसेज इंडिया ने तीन याचिकाएं दायर की हैं. इसमें दावा किया गया कि ये फैसले मनमाने और अवैध थे. सेलेबी के पास सेलेबी नैस एयरपोर्ट र्सिवसेज इंडिया में 59 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu