कांकेर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 20 Jun 2025 03:23 PM
कांकेर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया
ऑडियो सुनें

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने पीटीआई—भाषा को बताया कि जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है।

एलेसेला ने बताया कि छोटेबेठिया क्षेत्र के अंतर्गत कोटरी नदी के किनारे आमाटोला और कलपर गांव के मध्य जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब सुरक्षाबल के जवान आमाटोला-कलपर गांव के मध्य जंगल में थे तब उनके और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है। घटनास्थल से उसका शव और हथियार बरामद किये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी जारी है तथा सुरक्षाबल के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital