ईडी ने 21 जून को फिर पेश होने के लिए राहुल गांधी को समन भेजा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 20 Jun 2022 09:33 PM
ईडी ने 21 जून को फिर पेश होने के लिए राहुल गांधी को समन भेजा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में बयान दर्ज कराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पांचवें दिन 21 जून को जांच में शमिल होने को कहा है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. गांधी, पूछताछ के लिए चौथे दिन सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए थे और यह सिलसिला जारी रहेगा. इससे एक दिन पहले गांधी ने अपना 52वां जन्मदिन मनाया. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मंगलवार को फिर से जांच में शामिल होने और धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने को कहा गया है.

गांधी पहली बार 13 जून को, राष्ट्रीय राजधानी में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए थे और तब से वह चार बार एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत हो चुके हैं. कांग्रेस सांसद से अब तक 38 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है. ईडी, यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही है जिसकी प्रोमोटर कांग्रेस पार्टी है. नेशनल हेराल्ड अखबार का स्वामित्व यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav