कांग्रेस व चिदंबरम पाकिस्तान की भाषा बोल रहे: केंद्रीय मंत्री शिवराज

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 28 Jul 2025 03:51 PM
कांग्रेस व चिदंबरम पाकिस्तान की भाषा बोल रहे: केंद्रीय मंत्री शिवराज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम पर ‘‘पाकिस्तान की भाषा’’ बोलने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि बेनकाब होने के डर से विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा से ‘‘भाग रहा है।’’ संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से चौहान ने कहा कि जब सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, तो विपक्ष इससे क्यों दूर भाग रहा है।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी जिससे ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में चर्चा की शुरूआत में देरी हुई।

चिदंबरम की इस कथित टिप्पणी पर सोमवार को राजनीतिक विवाद शुरू हो गया कि पहलगाम हमले के पीछे ‘‘स्थानीय’’ आतंकी हो सकते हैं। चौहान ने कहा, ‘‘यह उनकी ही मांग थी कि आॅपरेशन ंिसदूर पर चर्चा की जानी चाहिए। और, जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है, तो वह इससे दूर भाग रहे हैं? पूरा विपक्ष आतंक और आतंकवाद पर चर्चा नहीं होने दे रहा है। क्या किसी के बेनकाब होने का डर है?’’

एक वीडियो साक्षात्कार में, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम द्वारा की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा, ‘‘पी चिदंबरम ऐसा क्यों कह रहे हैं?” उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान जिस भाषा में बोल रहा है, चिदंबरम और कांग्रेस द्वारा उसी भाषा का उपयोग किया जा रहा है… विपक्ष के चेहरे से नकाब हट गया है।’’

उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस नेता हमले में पाकिस्तान के हाथ के बारे में सबूत मांग रहे हैं ? चिदंबरम ने समाचार पोर्टल ‘ंिक्वट’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘… घटना में शामिल आतंकवादी स्थानीय हो सकते हैं, हम क्यों मानें कि वे पाकिस्तान से आए थे।’’ उन्होंने हालांकि, बाद में कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से अलग कर देखा गया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ट्रोल अलग -अलग तरह के हैं और गलत सूचना फैलाने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं। सबसे खराब तरह का ट्रोल वह है जिसमें पूर्ण साक्षात्कार को हटा दिया जाता है, साक्षात्कार का सिर्फ दो वाक्य लेकर, कुछ शब्दों को ‘म्यूट’ कर दिया जाता है, और वक्ता को नकारात्मक तरीके से पेश किया जाता है।’’

इससे पहले दिन में, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आॅपरेशन ंिसदूर के दौरान भारतीय सेना की उपलब्धियों पर संदेह करने का आरोप लगाया। संसद भवन परिसर के अंदर ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब आतंकवादी हमलों की बात आती है, तो पाकिस्तान खुद का बचाव करने में असमर्थ है, लेकिन राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस के नेता उसका पक्ष लेने के लिए आगे रहते हैं।’’ हमीरपुर के सांसद ने कहा, ‘‘देश अब डोजियर (दस्तावेज) नहीं देगा… हम सबूत नहीं देंगे, हम आतंकवादियों को ताबूत देंगे।’’

ठाकुर ने कहा कि जो लोग एक समय भारत-विरोधी विमर्श को बढ़ावा देते थे, वे आॅपरेशन के दौरान भारतीय सेना का सामना नहीं कर सकते थे। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान का बचाव करते समय हमारे सैनिकों पर संदेह रखने की यह मानसिकता कांग्रेस की घटिया सोच और राष्ट्रीय-विरोधी रवैये को दर्शाती है।’’ भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि चिदंबरम की टिप्पणियां ‘शर्मनाक’ हैं, जबकि वह देश के गृह मंत्री रह चुके हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मानसून सत्र की शुरूआत को आॅपरेशन ंिसदूर की सफलता का उत्सव घोषित कर दिया था। ‘‘और फिर भी, चिदंबरम ऐसा बयान देते हैं … उन्हें शर्म आनी चाहिए।।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital