ट्रेन के आगे कूदकर दंपति ने की आत्महत्या…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 12 Aug 2025 04:23 PM
ट्रेन के आगे कूदकर दंपति ने की आत्महत्या…
ऑडियो सुनें

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोटी कस्बे में छह अगस्त की शाम हुई।

अधिकारी ने बताया कि दिनेश देवीदास सावंत (38) और उनकी पत्नी भाग्यश्री (33) ने प्रचित्राय मंदिर और घोटी रेलवे फाटक के बीच रेलवे लाइन पर इगतपुरी जाने वाली ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।

उन्होंने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सात अगस्त को दंपति की अंत्येष्टि की गई। सूत्रों ने बताया कि उनकी शादी 2013 में हुई थी और दंपति नि:संतान हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital