मैं सद्भाव के ‘अटूट’ बंधन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं: जन्माष्टमी पर यूनुस ने कहा

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 16 Aug 2025 01:45 PM
मैं सद्भाव के ‘अटूट’ बंधन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं: जन्माष्टमी पर यूनुस ने कहा
ऑडियो सुनें

ढाका: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शनिवार को जन्माष्टमी के अवसर पर देश के ंिहदू समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश ‘‘आपसी सद्भाव व भाईचारे’’ को मजबूत करने तथा देश में वर्तमान व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने में मदद करेंगे।

यूनुस की यह बधाई पिछले साल अगस्त में सत्ता में आने के बाद ंिहदू समुदाय के सदस्यों और उनके अराधना स्थलों पर कथित हमलों की लगातार हुई घटनाओं को लेकर व्यापक ंिचताओं के बीच आई है। सरकारी बांग्लादेश संवाद संस्था (बीएसएस) की खबर के अनुसार, यूनुस ने एक संदेश में कहा कि ‘‘सृष्टिकर्ता के प्रति समर्पण और समाज में शांति की स्थापना’’ पर केंद्रित भगवान कृष्ण के मूल्य सभी धर्मों के लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी से सतर्क रहने का आह्वान करता हूं ताकि कोई भी समाज में मौजूदा व्यवस्था, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को कमजोर न कर सके। मेरा मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और शिक्षाएं आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के बंधन को और मजबूत करेंगी।’’ यूनुस ने कहा कि सांप्रदायिक सद्भाव बांग्लादेश की संस्कृति की एक ‘‘अद्वितीय पहचान’’ है और यहां के लोग सदियों से अपने-अपने धर्मों का पालन करते हुए ह्लमजबूत सौहार्द की भावनाह्व को बनाए रखे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी अंतरिम सरकार ‘‘सद्भाव के इस अटूट बंधन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ यूनुस ने कहा, ‘‘आइए, हम अपने सामूहिक प्रयासों से भेदभाव मुक्त और सांप्रदायिक सद्भाव से समृद्ध एक नए बांग्लादेश का निर्माण करें।’’

पिछले साल अगस्त में यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सत्ता में आने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों में खटास आ गई थी। भारत अपने इस पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर ंिहदुओं पर हमलों को लेकर ंिचता व्यक्त करता रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बांग्लादेश में सार्वजनिक अवकाश रहता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital